झारखंड में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर उड़ाया भाजपा कार्यालय

झारखंड

रांची: झारखंड में एक बार फिर नक्‍सलियों ने भाजपा का कार्यालय बम विस्‍फोट कर उड़ा दिया है। पलामू के बाद अबकी बार खूंटी संसदीय क्षेत्र के खरसावां में नक्सलियों ने बीजेपी के दफ्तर पर हमला बोला है। गुरुवार रात करीब एक बजे यह बम विस्फोट किया गया। खरसावां के चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय को उड़ाने के बाद वहां नक्‍सली पोस्‍टर भी छोड़े हैं।

बताया गया कि बीती रात चार की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने पहले पार्टी ऑफिस में सो रहे प्रचार वाहन चालकों को अपने कब्जे में लिया। फिर उन्होंने पार्टी कार्यालय को बम से उड़ा दिया। हालांकि, बाद में पार्टी कार्यालय को उड़ाने के बाद सभी वाहन ड्राइवरों को छोड़ दिया गया।

ओडिशा में दिखने लगा फानी का असर, सुबह से ही हो रही तेज हवाओं के साथ बारिश

इधर पार्टी कार्यालय को उड़ाने की सूचना पर भाजपा के उम्‍मीदवार पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी चंदन कुमार भी घटनास्‍थल पर बम विस्‍फोट की पड़ताल कर रहे हैं। विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Previous articleओडिशा में दिखने लगा फानी का असर, सुबह से ही हो रही तेज हवाओं के साथ बारिश
Next articleश्रीनगर: शाेपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर