झारखंड में सियासी अफवाहों पर विराम: JMM ने साफ किया, हेमंत सोरेन की सरकार स्थिर और एकजुट

झारखंड में सियासी अफवाहों पर विराम: JMM ने साफ किया, हेमंत सोरेन की सरकार स्थिर और एकजुट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे और झारखंड में राजनीतिक उठा पटक की सियासी अटकलें के बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने साफ कर दिया है कि सूबे में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है. पार्टी के इस बयान के बाद से साफ हो गया है कि झारखंड में कोई सियासी खेला नहीं होने जा रहा है.

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अचानक दिल्ली का दौरा किया और यहां बीजेपी के नेताओं से मुलाकात की. इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे थे. ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि सीएम सोरेन पाला बदल सकते हैं और कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं.