jharkhand Seema Patra: दिव्यांग नौकरानी और बेटे के साथ क्रूरता करने वाली पूर्व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा हुई अरेस्ट

jharkhand Seema Patra: दिव्यांग नौकरानी और बेटे के साथ क्रूरता करने वाली पूर्व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा हुई अरेस्ट

Jharkhand Seema Patra: एक दिव्यांग नौकरानी प्रताड़ित करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता सीमा पात्रा को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व भाजपा नेत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी ही  आदिवासी दिब्यांग घरेलू सहायक के साथ क्रूरता  की है। इस मामले में झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। सीमा पात्रा बीजेपी की महिला विंग की नेशनल वर्किंग कमेटी की मेंबर थी । उनके पति महेश्वर पात्रा एक रिटायर्ड IAS अफसर हैं। 

पीड़ित दिब्यांग आदिवासी नौकरानी सुनीता बीते आठ वर्षों से सीमा पात्रा के घर में काम करती थी। पुलिस ने जब नौकरानी को उसके घर से छुड़ाया तो उसकी स्थिति बेहद खराब थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं से एक वीडियो  आदिवासी महिला सुनीता का वायरल हुआ, जिसमें वो अपने साथ हुई क्रूरता को बयां करती दिख रही है। सुनीता ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा नेत्री अक्सर लोहे की रॉड और डंडे से उसे मारा करती थी। ज्यादा गुस्सा हो जाने पर गर्म चिमटे से उसे दागा करती थी। उसे सीमा ने दो वर्षों से घर में कैद रखा था। कमरे में पेशाब हो जाने पर मुंह से चटवाया करवाती थी। पिटाई के दौरान उसके कई दांत टूट गए हैं।

पीड़ित सुनीता का सहयोग सीमा पात्रा के बेटे ने ही किया था। सुनीता के साथ दरिंदगी जब उसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने अपने एक दोस्त से सहयोग मांगा, उसी दोस्त ने झारखंड पुलिस को सूचना दी और  नौकरानी सुनीता को वहां से रस्क्यू कराया।