Monday, March 31, 2025

कठुआ में लैंडस्लाइड से 8 लोगों की मौत, वैष्णोदेवी यात्रा में हेलीकॉप्टर सर्विस पर लगी रोक

बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। मैदानी इलाकों में बाढ़ तो पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं काफी बढ़ गई है। पहाड़ दरकने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। जिससे उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों के कई इलाके कट गए हैं। यहां भारी मुश्किलों के बीच लोग जैसे-तैसे कर अपना जीवन गुजार रहे हैं। इधर बुधवार को लैंडस्लाइड की एक बड़ी घटना जम्मू कश्मीर से सामने आई। जहां बाढ़ और लैंडस्लाइड की चपेट में आकर 8 लोगों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड की घटना के बाद मौके पर राहत-बचाव शुरू कर दिया गया है। हालांकि खराब मौसम के कारण राहत-बचाव कार्य में भी परेशानी आ रही है।

लैंडस्लाइड की घटना के बारे में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बुधवार को बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, कठुआ पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

कठुआ पुलिस के मुताबिक, यहां बाढ़ और लैंडस्लाइड से कई लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल, बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। दूसरी ओर बारिश के कारण कठुआ के नदियों में उफान है। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।

कठुआ और सांबा जिलों में नदियां और नाले बाढ़ की चेतावनी स्तर के करीब या उससे ऊपर पहुंच गए हैं। मौसम विभाग ने दोपहर तक और बारिश की भविष्यवाणी की है। एक अधिकारी ने कहा, “कठुआ और सांबा में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। बसंतर और उज्ज समेत सभी नदियां बाढ़ की चेतावनी के निशान को पार कर गई हैं। जबकि जम्मू में तवी, चिनाब और इसकी सहायक नदियों में जलस्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के करीब है।
जम्मू कश्मीर के कटड़ा में भी भारी बारिश हुई है। यहां खराब मौसम के कारण श्रीमाता वैष्णोदेवी यात्रा पर भी प्रभाव पड़ा है। कटड़ा से वैष्णोदेवी भवन तक जाने वाली हेलीकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। साथ ही बैटरी कार ट्रैक को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि पैदल यात्रा जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ दरकने की आशंका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles