कंगना ने दिया अनुपमा चोपड़ा को “जलकुकड़ी” का टैग, कहा- ‘अपने पति से भी जलती है वो’

कंगना ने दिया अनुपमा चोपड़ा को “जलकुकड़ी” का टैग, कहा- ‘अपने पति से भी जलती है वो’

विक्रांत मैस और मेधा शंकर स्टारर फिल्म 12वीं (12th Fail) के जलवे हर तरफ देखने को मिल रहे हैं। फिल्म हर अवॉर्ड फंक्शन में अपना नाम ऊंचा कर रही है। इस फिल्म को फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने बनाया है और हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर काफी कुछ बताया और कहा कि कुछ लोगों ने फिल्म को उन्हें सिनेमाघर में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज करने का सुझाव दिया था, जिसमें उनकी खुद की पत्नी और फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा भी शामिल थी। अब कंगना रनौत ने इस स्टेटमेंट को लेकर अनुपमा चोपड़ा पर निशाना साधा है और कहा है कि वो अपने पति की भी सगी नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

पहले बात करते हैं कि कंगना रनौत की, जिन्होंने अनुपमा चोपड़ा को खुद से जलने वाली बताया है। उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में लिखा- “विधु सर की पत्नी @anupamachopraफिल्म पत्रकार के नाम पर अपमानजनक है,…वो  जेनोफोबिक है और यंग और इंटेलिजेंट महिला से जलती हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि वह अपने पति से ईर्ष्या करती है, जिसके नाम और धन पर उसने अपनी वेबसाइट और अन्य छोटे बिजनेस बनाए हैं। उन्हीं की वजह से वो बॉलीवुड वाइफ्स के साथ पार्टियां करती हैं और गॉसिप करती हैं। वो हमेशा अच्छी फिल्मों को लेकर बॉलीवुड के चुगली गैंग के साथ बात करती हैं।

बता दें कि  विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 12वीं फेल को लेकर कहा था कि राजकुमार हिरानी ने ही उन्हें 12वीं फेल बनाने का सुझाव दिया था। इतना ही नहीं बतौर एक्टर विक्रांत मैसी को लेने के लिए कहा था। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी खुद की पत्नी और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा  ने कहा था कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करो क्योंकि मूवी थिएटर में अच्छा करेगी और फिल्म सिर्फ 30 लाख की कमा पाएगी।