कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन, 46 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस !

Puneeth Rajkumar
नई दिल्ली। फिल्म जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि कन्नड़ सिनेमा के सर्व विख्यात सुपरस्टार  व अपनी एक्टिंग  से अपनी खास पहचान बनाने वाले पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां वे उपचाराधीन हैं। वहीं जैसे ही उनके प्रशंसकों को उनके नासाज तबीयत की खबर लगी तो सभी उनके स्वस्थ होने इल्तिजा में मसरूफ हो गए हैं। सभी उनके शीघ्र अति शीघ्र  स्वस्थ  होने की कामना कर रहे हैं। इससे स्पष्ट  प्रतीत होता है कि उनके चाहने वालों के बीच उनको लेकर किस कदर स्नेह व्याप्त है। लिहाजा तफसील के साथ इस खबर से रूबरू होने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।

पुनीत राज के प्रति उनके चाहने वालों के मन में व्याप्त स्नेह का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि जिस बिक्रम अस्पताल में सुपरस्टार  उपचाराधीन हैं, वहां उनके प्रशंसकों का ताता लगा हुआ है और यह मजमा हर गुजरते वक्त के साथ बढ़ता जा रहा है। डाक्टर उनके इलाज में जुटे हुए हैं। उन्हें ठीक करने की जद्दोजहद चल रही  है। उनके प्रशंसक ईश्वर से पुनीत राज के दुरूस्त होने की कामना कर रहे हैं। वहीं अभिनेता के अब तक के सफर की बात करें, तो उनका यह सफर कितना उम्दा रहा है। यह तो अभिनेता के प्रशंसकों की तादाद को देखकर ही लगाया जा सकता है। अपने उम्दा अभिनय के दम पर आज न जाने वे कितने ही लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
सुपरस्टार  का सफर
वहीं, अगर सुपरस्टार के अब तक के सफर की बात करें, तो वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। खास बात यह रही है कि हर फिल्म में उनके शानदार अभिनय को सराहा जाता रहा है। अभिनय की शुरुआत वे बाल्यावस्था में ही कर चुके थें। वे 12 फिल्मों में बतौर बाल कलाकार अभिनय कर चुके हैं। बाल्यावस्था के दौरान  ही अपनी शानदार अदाकारी के लिए वे सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार भी वे अपने नाम कर चुके हैं। बाल्यावस्था के दौरान ही अपने अंदर अभियन के बीज अंकुरित करवा चुके पुनीत राज ने जवानी के दहलीज पर कदम रखते ही अपनी शानदार अदाकारी से पूरे दक्षिण भारतीय के दर्शकों को अपना दीवाना बनाकर रख दिया। उन्होंने अपने इस सफर में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें आकाश (2005), अरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसे  और न जाने की कितनी ही फिल्में शामिल हैं।
जीते कई पुरस्कार
इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी शानदार अभिनय से कई पुरस्कार भी नाम किए। 2007 में आरसु में अपने एक्टिंग के लिए उन्होंने एक फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त किया और 2008 में मिलन में अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें कर्नाटक राज्य का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। अभिनेता की शानदारी अदाकारी को न महज दक्षिण भारत, बल्कि उत्तर भारत के दर्शक भी खूब पसंद करते हैं।
Previous articleजीका वायरस का बढ़ा कहर, कानपुर में 9 मरीज संदिग्ध…
Next articleआयरलैंड में जनवरी के बाद कोविड के सबसे अधिक केस सामने आए !