Kapil Sibal On CBI : कपिल सिब्बल ने कसा तंज, कहा- CBI अब बिना पिंजरे का तोता, इसके फर भगवा ….

Kapil Sibal On CBI : कपिल सिब्बल ने कसा तंज, कहा- CBI अब बिना पिंजरे का तोता, इसके फर भगवा ….

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार यानी बीते कल केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) पर निशाना साधा है। सिब्बल ने कहा कि CBI कभी पिंजरे में कैद होता हुआ करती थी। अब बिना पिंजरे की तोता है। अब इसके पर भगवा हैं और पंख प्रवर्तन निदेशालय (ED) है। जो इसके मालिक कहते हैं वही ये करती है।

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता ने यह बात दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए कहा है। इससे पूर्व  शुक्रवार को उन्होंने AAP नेताओं पर हुए एक्शन पर प्रश्न उठाए थे। उन्होंने कहा, अब जब अरविंद केजरीवाल का उदय हो रहा है, तो यह भारतीय जनता पार्टी को अस्थिर करने का वक्त है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को सरकार के हाथ बताया था।

अपने ट्वीट में उन्होंने दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के विरुद्ध हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैन को अरेस्ट किया था। मालूम हो कि मनीष सिसोदिया के आवास पर हुई CBI की जांच देर शाम तक चली। आम आदमी पार्टी के नेता ने बताया है कि जांच एजेंसी ने उनका कंप्यूटर और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए हैं।