‘रामायण’ के युद्ध वाले सीन के इस वायरल VIDEO को देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे

लॉकडाउन में रामानंद सागर की ‘रामायण’ को टीवी पर प्रसारित किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहले इसे दूरदर्शन पर दिखाया गया और अब इसे दोबारा स्टार प्लस पर प्रसारित किया जा रहा है। ‘रामायण’ और इसके कलाकार दर्शकों के बीच फिर से वैसी ही पॉप्युलैरिटी बटोर रहे हैं, जो करीब 33 साल पहले बटोरी थी। ‘रामायण’ पर जमकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं।

अब ‘रामायण’ का एक सीन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें युद्ध के दौरान एक सैनिक लड़ने के बजाय नाचता हुआ नजर आ रहा है। लोगों के बीच इस सीन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पॉप्युलर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने भी इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

वीडियो देखकर आप भी समझ सकते हैं कि सैनिक कितने मजे से नाचता हुआ लग रहा है, जबकि उसे दुश्मन से युद्ध करना चाहिए। करणवीर बोहरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘और हम सोचते थे कि उन्होंने क्या ऐतिहासिक वॉर सीन क्रिएट किया है बिल्कुल ‘गेम ऑफ थ्रॉन्स’ की तरह।’

लोग इस वीडियो को देख इतने मजे ले रहे हैं कि उन्होंने इस पर एक गरबा गाना भी फिट कर दिया है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ को पहली बार साल 1987 में टेलिकास्ट किया गया था। उस वक्त यह सीरियल दुनियाभर में छा गया था और राम-सीता का किरदार निभाने वाले एक्टरों यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को पूजा जाने लगा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles