येदियुरप्पा सरकार ने जीता विश्वास प्रस्ताव, स्पीकर रमेश कुमार ने दिया इस्तीफा

येदियुरप्पा ने साबित किया बहुमत
येदियुरप्पा ने साबित किया बहुमत

येदियुरप्पा सरकार की फ्लोर टेस्ट की मुश्किल पार हो गई है बीजेपी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। इसके लिए आवाज के माध्यम से वोटिंग हुई। इस दौरान सदन में भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच खूब खीचा तानी भी हुई। विपक्ष ने मत विभाजन की मांग नहीं की और येदियुरप्पा सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। इसी के साथ सरकार अपने आगे के कामकाज में जुट गई है।

इस बीच सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि प्रदेश में सूखा पड़ा है। मैं किसानों को संबोधित करना चाहता हूं। मैंने राज्य की ओर से पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को 2000 रुपये की 2 किस्तें देने का फैसला किया है। मैं विपक्ष से अपील करता हूं कि हमें मिलकर काम करना चाहिए। मैं सदन से अपील करता हूं कि वे मुझ पर एकमत से विश्वास व्यक्त करें।

वहीं सिद्धारमैया ने सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं उन परिस्थितियों के बारे में बोल सकता था जिसके तहत येदियुरप्पा सीएम बने। मैं उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं और उनके इस आश्वासन का स्वागत करता हूं कि वह लोगों के लिए काम करेंगे।