कर्नाटक में RSS कार्यक्रम में शामिल रसोइये को हटाया गया, सरकारी कार्रवाई

कर्नाटक में RSS कार्यक्रम में शामिल रसोइये को हटाया गया, सरकारी कार्रवाई

कर्नाटक सरकार ने एक छात्रावास के रसोइये को काम से महज इसलिए हटा दिया क्योंकि वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन में शामिल हुआ था. रसोइये का नाम प्रमोद कुमार बताया जा रहा है. जिसने RSS पथ संचलन में हिस्सा लिया था. इस बात की जानकारी मिलने के बाद उसे काम से हटा दिया गया.

कर्नाटक सरकार के मुताबिक बसवकल्याण में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के एक छात्रावास के सहायक रसोइये को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन में भाग लेने पर कथित रूप से कार्यमुक्त कर दिया है. बताया जा रहा है कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को बीते सोमवार (20 अक्टूबर) को व्हाट्सएप के जरिए से शिकायत मिली थी कि सहायक रसोइये प्रमोद कुमार पथ संचलन में शामिल हुआ था.