Wednesday, April 23, 2025

पहलगाम आतंकी हमले से देश में आक्रोश…राष्ट्रपति, PM बोले- यह अक्षम्य, किसने क्या कहा?

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। कश्मीर में कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। (Kashmir Pahalgam Terrorist Attack) इधर देश की राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य नेताओं ने भी घटना को कायरतापूर्ण हरकत बताते हुए इसकी निंदा की है और आतंकियों के खिलाफ कड़े एक्शन की बात कही है। पहलगाम आतंकी हमले पर किसने क्या कहा? जानिए..

पर्यटकों पर आतंकी हमला अक्षम्य- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि पर्यटकों पर आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक है। यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है, जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। निर्दोष नागरिकों, पर्यटकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

आतंकियों को बक्शा नहीं जाएगा- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने जताया दुख

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।

 

अमित शाह, राजनाथ सिंह ने जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दुख जताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमला कायरतापूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवार के साथ हैं। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं इस घृणित हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान चला रही हैं।

उमर अब्दुल्ला बोले- घटना से हैरान हूं

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकी हमले की घटना से हैरान और स्तब्ध हूं। पर्यटकों पर हमला करना गलत है। इस हमले के अपराधी दरिंदे हैं, अमानवीय हैं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं तुरंत श्रीनगर जा रहा हूं। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि घटना बेहद चिंताजनक है। सुरक्षा में चूक की जांच जरूरी है। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे ज्यादा जरूरी है। भविष्य में हमलों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

राहुल गांधी-ममता बनर्जी ने जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए, ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लिखा- मैं जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम क्षेत्र में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं। हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

यह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles