अरविंद केजरीवाल ने की अमित शाह से मुलाकात, दिल्ली के विकास पर हुई बात

तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की । केजरीवाल ने दिल्ली के मुद्दों को लेकर अमित शाह से बात की। दोनों दिल्ली के विकास के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

अमित शाह से मुलाकात करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मुलाकात काफी अच्छी रही। दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। दोनों इस बात पर राजी हुए कि दिल्ली के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

 

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र साथ मिलकर दिल्ली का विकास करने की इच्छा जताई थी। अरविंद केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण के दौरान दिल्ली के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केद्र सरकार की और अपना हाथ बढ़ाया था और कहा थी कि मैंने आज के समारोह के लिए प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया था, लेकिन वह व्यस्त होने की वजह से नहीं आ सके। मैं दिल्ली के विकास और प्रगति के लिए उनसे साथ मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी थी. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा था दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को बधाई है. मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर रिप्लाई किया था. पीएम मोदी के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा था कि आपका शुक्रिया सर, मैं आशा करता हूं दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की दिशा में साथ मिलकर काम करेंगे.