Wednesday, March 26, 2025

केजरीवाल की मांग- वैक्सीन का फॉर्मूला किया जाए सार्वजनिक

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर अब कम होने लगी है। बीते दो दिनों से दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीन की कमी का रोना रोया। साथ ही उन्होंने कोविड वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की भी मांग कर डाली। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में कोरोना के केस अब कम हो रहे हैं, आप सबके सहयोग से लॉकडाउन सफल रहा। हमने पिछले दिनों में ऑक्सीजन के बहुत बेड बढ़ाए हैं। अब दिल्ली में ICU और ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं है।

सीएम केजरीवाल ने कहा है कि हम वैक्सीन की रोज़ सवा लाख डोज लगा रहे हैं, हम जल्दी रोज 3 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू कर देंगे। हमारा लक्ष्य आने वाले तीन महीने में सभी दिल्ली वालों को वैक्सीन लगाना है लेकिन वैक्सीन की कमी की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में हमारे पास अब कुछ दिन की वैक्सीन ​बची है और ये समस्या देशव्यापी है। आज केवल दो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं और दोनों मिलकर महीने में केवल 6-7 करोड़ वैक्सीन बनाती हैं। इस तरह तो देश के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने में हमें दो साल से ज़्यादा लग जाएंगे।

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कोरोना वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की मांग भी की। केजरीवाल ने कहा कि जब तक हर भारतीय को वैक्सीन नहीं लगती ये जंग नहीं जीती जा सकती। मैं आज एक सुझाव देना चाहता हूं। वैक्सीन बनाने का काम केवल दो कंपनियां ना करें, कई कंपनियों को वैक्सीन बनाने में लगाया जाए। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार इन दोनों कंपनियों से वैक्सीन बनाने का फॉर्मूला लेकर उन सभी कंपनियों को दे जो सुरक्षित तरीके से वैक्सीन बना सकती हैं। वैक्सीन का उत्पादन करने वाली कंपनियों के लाभ का एक अंश रॉयल्टी के रूप में उन दोनों कंपनियों को दे सकते हैं जिन्होंने मूल फॉर्मूले की खोज की।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles