केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है. अब ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं क्या केरल की पहली महिला IPS अधिकारी, आर श्रीलेखा राज्य की राजधानी तिरुवंतपुरम में बीजेपी की पहली मेयर बन सकती हैं? आर श्रीलेखा कुछ ही दिनों में 65 साल की होने वाली हैं. फिलहाल, सबकी नज़रें श्रीलेखा पर हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन के सस्थमंगलम डिवीज़न से उन्होंने जीत हासिल की है.
हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने शहर में 45 साल के लगातार लेफ्ट शासन को खत्म कर दिया है. हाल ही में आर श्रीलेखा बीजेपी में शामिल हुई हैं. उन्होंने सस्थमंगलम वार्ड से ये बड़ी जीत हासिल की है. इस हफ्ते की शुरुआत में हुए दो चरण के चुनाव के वोटों की गिनती शनिवार को हुई.


