केरल की पल्क्कड़ सीट से विधायक राहुल ममकुट्टाथिल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. इसके पीछे की वजह उन पर चल रहे केस और हाल की गिरफ्तारी है. अब तक राहुल पर 3 केस दर्ज हो चुके हैं. ये सभी केस रेप और यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं. हालांकि राहुल कई बार खुद पर लगे आरोपों को गलत बता चुके हैं. राहुल को हाल में दर्ज की गई तीसरी रेप की शिकायत के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
राहुल ममकूटथिल पहले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे. हालांकि मलयालम एक्ट्रेस रिनी एन जॉर्ज के आरोपों के बाद राहुल ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. राहुल के खिलाफ पहला रेप का आरोप सामने आने के बाद पार्टी से निकाल दिया था.


