जिस मरीज को दवा लगा रही थीं लेडी डॉक्टर, उसी ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या

जिस मरीज को दवा लगा रही थीं लेडी डॉक्टर, उसी ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या

केरल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। यहां एक मरीज ने लेडी डॉक्टर की हत्या कर दी। खास बात यह है कि मरीज ने जिस समय डॉक्टर पर हमला किया उस समय डॉक्टर उसी के घावों की मरहम पट्टी कर रही थी। घटना केरल के कोट्टारक्कारा की है। मरीज की दरिंदगी का शिकार हुईं डॉक्टर की पहचान डॉ. वंदना दास के रूप में हुई है। डॉ. वंदना मात्र 22 साल की थीं।

घटना के बारे में बताया कि केरल के कोट्टारक्कारा के एक तालुक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए व्यक्ति ने बुधवार को महिला डॉक्टर पर सर्जिकल छुरा से हमला कर दिया। आरोपी व्यक्ति को परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के बाद पुलिस अस्पताल ले आई थी। कोट्टारक्कारा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब डॉक्टर उस व्यक्ति के पैर के घाव की ड्रेसिंग कर रही थी, तभी वह अचानक कैंची-छुरे लेकर वहां खड़े लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवा डॉक्टर हमले में बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी को अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मी भी हमले में घायल हो गए। मरीज के हमले में घायल हुई लेडी डॉक्टर वंदना को इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने शराब का सेवन किया था और जब हम उसे अस्पताल ले गए तो वह हिंसक हो गया था। वह महिला डॉक्टर के साथ अकेला था, क्योंकि हमें कमरे में जाने की अनुमति नहीं थी। डॉक्टर आरोपी के घाव की मरहम-पट्टी कर रही थीं। इसी दौरान उसने डॉक्टर पर चाकू, छुरी से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उस पर बहुत मुश्किल से काबू पाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

वहीं  आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या के प्रयास) मामला दर्ज किया गया है, वहीं महिला डॉक्टर की मौत के बाद उस पर हत्या का मामला भी दर्ज किया जाएगा। इधर महिला डॉक्टर की मौत की जानकारी मिलने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान डॉक्टर के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

Previous articleआदिपुरुष ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, RRR को पछाड़ बना लिया ये रिकॉर्ड
Next articleड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले NCB अफसर की गई नौकरी, जानें पूरा मामला