Kharmas 2025: हिंदू धर्म शास्त्रों में खरमास अशुभ माना गया है. खरमास की अवधि एक माह की होती है. खरमास को मलमास भी कहा जाता है. जब भगवान सूर्य गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लग जाता है. धनु राशि में प्रवेश करते ही भगवान सूर्य का तेज कम हो जाता है. खरमास के दौरान शुभ और मांलगलिक काम जैसे विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश आदि पर रोक लगा दी जाती है.
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, खरमास की अवधि में शुभ और मांगलिक कामों का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. इस साल कल से खरमास की शुरुआत हो रही है, इसलिए कल से 30 दिनों तक कोई शुभ और मांगलिक काम नहीं होंगे. भगवान सूर्य के अगले महीने 14 तारीख को मकर राशि में प्रवेश करने के बाद खरमास समाप्त होगा. इसके बाद फिर से शुभ और मांगलिक काम प्रांरभ हो जाएंगे.



