किआ ने भारतीय बाजार में नई जनरेशन की सेल्टोस से पर्दा उठा दिया है. सेल्टोस कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में पहले से ही काफी सफल रही है और यह हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी पॉपुलर SUVs से मुकाबला करती है. किआ ने बताया है कि 2026 सेल्टोस की बुकिंग आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी. बुकिंग अमाउंट 25,000 रुपये है. लेकिन, आज के लॉन्च में कीमतों की जानकारी नहीं बताई गई है. कंपनी ने कहा है कि सारी कीमतें 2 जनवरी को अलग से बताई जाएंगी.
इस अपडेट के साथ किआ अपना मार्केट शेयर बढ़ाना चाहती है. सेल्टोस भारत में किया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक बड़ा नाम है. इस अपडेट के साथ किआ अपना मार्केट शेयर बढ़ाना चाहती है.





