दूसरी जनरेशन की किआ सेल्टोस ने आखिरकार भारत में अपनी शुरुआत कर दी है. 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ आप इस कार को आज से ही बुक कर सकते हैं. अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो किआ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या किसी भी रजिस्टर्ड किआ डीलरशिप पर एसयूवी को ऑनलाइन प्री-बुक कर सकते हैं. नई किआ सेल्टोस 2 जनवरी को कीमत की घोषणा के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जबकि डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होने वाली है.
वहीं, स्पोर्टी एक्स लाइन वेरिएंट 2026 की दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है.नई किआ सेल्टोस में बिल्कुल नया डिजाइन, कई प्रीमियम फीचर्स और तकनीकी सुधार दिए गए हैं, जबकि इंजन के पुराने विकल्प बरकरार रखे गए हैं. पिछली जनरेशन की तुलना में, नया मॉडल लंबा, चौड़ा और ज्यादा बड़ा है और वास्तव में ये हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा से भी लंबा है.







