नई जनरेशन किआ सेल्टोस 2 जनवरी को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है. किआ इसके डिजाइन और फीचर्स से पहले ही पर्दा उठा चुकी है. अब कीमत का खुलासा होना बाकी है. मजेदार बात ये है कि नई सेल्टोस साल 2026 में आने वाली भारत की पहली कार होगी. भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस के मुकाबला मिड साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा के साथ भी होगा. इतना ही नहीं, यह टाटा नेक्सॉन को भी टक्कर देगी.
इस बिल्कुल नए मॉडल में डिजाइन में बदलाव, नए फीचर्स और मैकेनिकल सुधार देखने को मिले हैं. SUV की बुकिंग पूरे देश में ₹25,000 में खुली हुई है और इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एंट्री-लेवल HTE वेरिएंट की कीमत लगभग मौजूदा बेस वेरिएंट जैसी ही रह सकती है, जिसकी कीमत ₹10.79 लाख है. वहीं, पूरी तरह से लोडेड टॉप वेरिएंट GTX (A) की कीमत में साफ बढ़ोतरी हो सकती है और इसकी कीमत करीब ₹20 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है.



