KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: राहुल और आथिया ने लिए सात फेरे, सामने आई तस्वीरें, आईपीएल बाद होगा रिसेप्शन

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: राहुल और साथिया ने लिए सात फेरे, सामने आई तस्वीरें, आईपीएल बाद होगा रिसेप्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल की शादी के बाद उनकी फोटोज  सामने आई हैं। इन तस्वीरें में नया जोड़ा एक-दूजे की आंखों में आंखें डाले फोटो सेशन करवा रहा है। राहुल ने अपनी पत्नी आथिया का हाथ चूमा और फिर हाथ पकड़कर सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

Athiya Shetty ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो शेयर की हैं।

इससे पूर्व आथिया के पिता और जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी से शादी समारोह स्थल से बाहर आकर दोनों के सात फेरे संपन्न होने की जानकारी दी थी।

आथिया शेट्टी और राहुल हाथ पकड़े फेरे लेते नजर आ रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए सुनील शेट्टी  ने कहा था कि शादी में कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए हैं। अब मैं फादर इन लॉ बन गया हूं।

जानकारी के अनुसार शादी में कुल लगभग 100 लोग ही आए थे। अब IPL के बाद रिसेप्शन की तैयारी होनी है।