जानिए फ्रांस के बारे में रोचक जानकारी, आबादी से ज्यादा यहां पर है पर्यटकों की संख्या

फ्रांस

फ्रांस देश को दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक माना जाता है, देखा जाये तो France की बहुत सी चीज़ों ने हम पर बहुत गहरा प्रभाव डाला है फ्रेंच फ्राइज, फ्रेंच भाषा, फ्रेंच हेयरस्टायल, फ्रेंच मैनीक्योर, फ्रेंच टोस्ट आदि जैसी कई चीज़ें लोगों की फेवरिट बन गयी हैं.

फ्रांस क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का 42 वां सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या के मामले में ये 21 वां सबसे बड़ा देश है. फ्रांस की आबादी 6.71 करोड़ लोगों की है. आज हम आपको फ्रांस से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों से वाकिफ करवाएंगे.

1. फ्रांस 643,801 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा है.

2. आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि फ्रांस में मृत व्यक्ति से भी विवाह करना वैध माना जाता है.

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर आज वाराणसी में नामांकन करेंगे पीएम मोदी, राजग नेताओं ने दिखायी एकजुटता

3. आपको बता दें कि फ्रांस विश्व का ऐसा पहला देश है जिसने समलैंगिकता को कानूनी तौर पर मान्यता प्रदान की थी.

4. फ्रांस ऐसा पहला देश बना जिसने अंर्तराष्ट्रीय ईकाई प्रणाली को अपनाया था. जैसे कि किलोमीटर, लीटर और किलोग्राम आदि.

5. खाने के मामले दुनिया के लोगों के अजीबो गरीब शौक सामने आते रहते हैं और फ्रांस वो देश है जहाँ पर लोग सांपों, मेंढक की टांगों और घोड़े का मीट बड़े ही शौक से खाते हैं.

6. फ्रांस की राजधानी पेरिस की खूबसूरती, आइफल टावर, फैशन सेंस और फ्रांस के फूल और perfumes से तो कोई अनजान नहीं है और शायद यही कारण है कि फ्रांस दुनिया में सबसे ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने वाला देश है. यहां हर साल 7.5 करोड़ लोग पर्यटन के लिए आते है. और बता दें कि यहां पर पर्यटकों की संख्या फ्रांस की कुल आबादी (6.7 करोड़) से भी ज्यादा है.

7. फ्रांस ने दुनिया के 8.6% क्षेत्र पर राज किया है और इस मामले में यह देश इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर आता है.

8. सबसे चिंताजनक बात इस देश के बारे में यह है कि यहां पर हर 10 में एक आदमी विकलांग है यानि कि यहां पर लगभग 50 से 70 लाख लोग विकलांग है.

Previous articleलोकसभा चुनाव: अनंतनाग व श्रीनगर सीट पर देशभर की निगाहें
Next articleग्वालियर रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, मची अफरा-तफरी