कई वजहों से KTM ने अपनी मशहूर सिंगल-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक RC 390 को दुनिया के कई देशों में बंद कर दिया है. एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक UK, यूरोप और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में RC 390 की बिक्री बंद हो गई है, लेकिन भारत में इसकी बिक्री जारी रहेगी, क्योंकि यह बाइक यहां बजाज ऑटो के साथ मिलकर बनाई जाती है.
KTM RC 390 दुनिया की सबसे लोकप्रिय सिंगल-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक्स में से एक रही है. हाल के सालों में इसकी डिमांड कम हो गई. इसी वजह से KTM ने UK और यूरोप जैसे बाजारों में इस बाइक को बंद करने का फैसला लिया.



