वोट डालने के बाद कुमारस्वामी ने कहा कुछ ऐसा, सकते में आ गए लोग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान शुरू हो चुके हैं|  ज्यादातर  मतदाताओं ने मत देकर अपनी खुशी जाहिर की| चलिए देखते हैं कहां-कहां हो रहे हैं आज मतदान-

महाराष्ट्र: 105 साल की काविबाई कांबले अपने परिवार से साथ वोट करने पहुंची। उन्होंने लातूर सीट के लिए मतदान किया। राज्य में 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

10:34 AM, Apr 18 2019
10:27 AM, Apr 18 2019
बिहार में 10 बजे तक 19.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहां पांच सीटों पर मतदान है। इसमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बंका शामिल हैं।

10:25 AM, Apr 18 2019
आपका 1 वोट कर सकता है क्या चोट, जानें
10:22 AM, Apr 18 2019
छत्तीसगढ़: बूथ पर तैनात एक पोलिंग अफसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कांकेर के बूथ नंबर 186 पर तैनात थे।

10:20 AM, Apr 18 2019
मथुरा: यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर ने डाला वोट। बब्बर फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।

10:11 AM, Apr 18 2019
जम्मू कश्मीर: हॉस्पिटल से सीधा वोट डालने पहुंची मरीज जोगिंद्रो देवी। 84 साल की जोगिंद्रो ने कठुआ में वोट डाला। मतदान के बाद वह वापस हॉस्पिटल चली गईं।

10:09 AM, Apr 18 2019
वोट डालने के बाद बोले कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी, ‘राजनीति में वंशवाद बड़ी समस्या नहीं है। देश की बाकी चीजें बड़ी समस्या हैं। हमे बीजेपी की आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता। असल में वंशवाद की राजनीति और क्षेत्रीय पार्टियों की वजह से ही कुछ राज्यों का विकास हो पाया।’

10:05 AM, Apr 18 2019
तमिलनाडु: AMMK चीफ टीटीवी दिनाकरण ने चेन्नै साउथ संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला।

10:03 AM, Apr 18 2019
कर्नाटक: बुजुर्ग कपल बेंगलुरु साउथ में वोट डालने पहुंचा। श्रीनिवास 91 साल के हैं और उनकी पत्नी मंजुला 84 साल की हैं।

Previous articleमतददातों से बोले अखिलेश, नोटबंदी करने वालों से लें इस चुनाव में वोटबंदी से बदला
Next articleलोकसभा चुनाव: 10 बजे तक लगभग 15 फीसदी मतदान