राजनाथ की सीख, पहले संतों का लें नाम

लखनऊ: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह परम्परा व मर्यादा की नयी लकीर खींचते हैं। शुक्रवार को भी यही हुआ। भाजपा के लखनऊ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार व केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कार्यक्रम में एक त्रुटि हो गयी, हमारा देश संत-महात्माओं का सम्मान करने वाला देश है। हमसे पहले किसी वक्ता ने हमारा नाम पहले लिया जो नही होना चाहिए। संत-सांई चाण्डूराम साहिब एवं साईं मोहनलाल जी मंच पर बैठे हैं। उनका नाम पहले लिया जाना चाहिए।

मेरा अनुरोध है कि ऐसी त्रुटि भविष्य में न की जाए। हमारे देश की परम्परा रही है कि संत- महात्माओं का नाम पहले फिर किसी राजा या मंत्री का नाम लिया जाना चाहिए।शुक्रवार की रात को लखनऊ पहुंचने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमें आप सबका समर्थन और आशीर्वाद चाहिये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संत साईं चाण्डूराम साहिब पीठाधीश्वर शिव शान्ति आश्रम, साईं मोहनलाल जी शिव शान्ति संत आसूदाराम आश्रम, नानकचन्द्र लखमानी उपाध्यक्ष उ.प्र. सिंधी आकदमी, अशोक मोतियानी अध्यक्ष युवा सिंधी सभा, संयुक्ता भाटिया महापौर, मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, सुरेश तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष, मुरलीधर आहूजा राष्ट्रीय महासचिव सिंधी काउन्सिल ऑफ इण्डिया, किशनलाल, मोहनदास लधानी, वीरेन्द्र खत्री, हंसराज अठवानी, अशोक चांदवानी, सुदाम चांदवानी, अशोक केवलानी, राम बालानी, गोपीनाथ चंदानी, अतुल राजपाल, वीरू जसवानी, तरून सांगवानी, सुनील जोतवानी, अशोक हासवानी, अनिल चंदानी, दिलीप आहूजा, संजय जेसवानी, हंसराज राजपाल, धमरपाल राजपाल, मुकेश केवलानी, लालचन्द्र खटवानी, प्रीतम वलेचा, मुखी गोकुल दास, पीताम्बर पंजाबी सहित जनमानस उपस्थित रहा।

भारतीय बाजार में खलबली मचा देगा यह फोन, 21MP+25MP कैमरे के बाद भी कीमत है मात्र इतनी!

गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहियागंज गुरूद्वारा भी पहुंचे और गुरूद्वारा गुरूग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। पत्रकारों के पूछने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरू साहिब का आशीर्वाद लेने आया हूँ। यहियागंज गुरूद्वारा में गुरूद्वारा ग्रंथी सहित उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, मंत्री उ.प्र. बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मनीष गुप्ता, मनोहर सिंह, गिरीश गुप्ता, साकेत शर्मा एवं अनेक लोग उपस्थित रहे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौलाना कल्बे जब्बाद व मौलाना हमीदुल हसन से मिले : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रमुख धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद व मौलाना हमीदुल हसन से भी मिले।

 

Previous articleभारतीय बाजार में खलबली मचा देगा यह फोन, 21MP+25MP कैमरे के बाद भी कीमत है मात्र इतनी!
Next articleHuawei P30 Lite हुआ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन