Liger BO Collection Day 2: सेकेंड डे भी लाइगर ने नही किया कमाल , नहीं चला देवरकोंडा का मैजिक

Liger BO Collection Day 2: सेकेंड डे भी लाइगर ने नही किया कमाल , नहीं चला देवरकोंडा का मैजिक

Liger Box Office Collection Day 2:  साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) स्टारर लाइगर (Liger) जारी हो चुकी है. हालांकि अभिनेता की बॉलीवुड डेब्यू लोगों को पसंद नही आई . फ़िल्म का ट्विटर रिव्यूज़ देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि दर्शकों पर देवरकोंडा का मैजिक नहीं चला.

कोई लाइगर को टॉर्चर कह रहा है तो कोई डिज़ास्टर बता रहा है. सिनेमाधारों इन दिनों सबसे खराब हाल बॉलीवुड फिल्मों का है. दूसरी ओर साउथ सहित अन्य भाषाओं की फिल्म हिंदी के मुकाबले काफी शानदार प्रोफार्म कर रही है. पिछले दिनों जारी हुई लाइगर की स्थिति भी अब खराब होती दिख रही है, तो आइए जानते हैं बीते कल को फिल्म ने की कितनी रकम अपने नाम की .

हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम इत्यादि भाषा में देश भर के करीब 2,500 सिनेमा घरों पर रिलीज हुई पुरी जगन्नाथ की फिल्म को दूसरे ही दिन फैंस से समर्थन नहीं मिल रहा है और लगातार फिल्म में की हालत खराब होती दिख रही है और फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग 47.5 प्रतिशत की कमी देखने को मिल रही है

वृहस्पतिवार को सभी भाषाओं में 27 करोड़ के इर्दगिर्द कॉलेशन करने वाली ‘लाइगर’ से एक्सपेक्ट किया जा रहा था कि शुक्रवार यानी बीते कल इसके बिजनेस वृद्धि होगी पर ऐसा हुआ नहीं बल्कि फिल्म की गति धीमी पड़ गई है.