लोकसभा चुनाव: छठे चरण में तीन बजे तक कुल 46.52 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग

मतदान

नई दिल्ली: छह राज्यों और दिल्ली की सीटों सहित 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इन 59 सीटों में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटें हैं। इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इन्हीं उम्मीदवारों के साथ ही केन्द्रीय मंत्रियों राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला हो जाएगा। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं। हम इस खबर पर लगातार खबरें ला रहे हैं, ज्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें-

Lok Sabha Election 2019: 3 बजे तक कुल 46.52% मतदान

आज देश के 7 राज्यों में वोटिंग चल रही है. दोपहर 3 बजे तक कुल 46.52% मतदान दर्ज किया गया.

State Voter Turnout
Bihar 43.86%
Delhi NCT 36.73%
Haryana 47.57%
Madhya Pradesh 48.53%
Uttar Pradesh 40.96%
West Bengal 63.09%
Jharkhand 54.09%
Previous articleनम्रता शिरोडकर ने की ट्रोलर की बोलती बंद, कहा- ‘जो आप खोज रहे हैं वह यहां नहीं है’
Next articleट्विटर पर भाजपा के फॉलोवरों की संख्या 1.10 करोड़ के पार