लंदन में एक महिला पर भारतीय छात्रा को अवैध रूप से नैनी के रूप से रखने के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है. लंदन की एक लोकल लेबर पार्टी की नेता हीना मीर को एक भारतीय छात्रा को अवैध रूप से नैनी के रूप में रखने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन पर इमीग्रेशन कानून के उल्लंघन के खिलाफ अपील हारने के बाद लगभग 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
द डेली टेलीग्राफ की कोर्ट रिपोर्ट के अनुसार, हीना मीर, जो एक काउंसिलर और सॉलिसिटर हैं, उनपर 22 साल की हिमांशी गोंगले को घर में नैनी के रूप में रखने का आरोप था. वो हिमांशी को हर महीने 1,200 पाउंड जोकि लगभग 1 लाख 43 हजार 945 के बराबर है दिया करती थी. जबकि हिमांशी के पास यूके में कानूनी रूप से काम करने का कोई अधिकार नहीं था.



