Wednesday, April 2, 2025

देश के पूर्व पीएम अटल जी के नाम पर लखनऊ चिड़ियाघर का नामांकरण किया जा सकता है। …

उत्तर प्रदेश: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार अब लखनऊ चिड़ियाघर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार इससे संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रही है और सही समय पर निर्णय लिया जाएगा।
लखनऊ चिड़ियाघर, जिसे पहले प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल गार्डन के नाम से जाना जाता था, उसका नाम परिवर्तित कर वर्ष 2015 में सपा सरकार द्वारा नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल पार्क कर दिया गया था।
चिड़ियाघर ने सोमवार को 100 वर्ष पूरे कर लिए है।
अधिकारियों ने बताया कि 25 दिसंबर को वाजपेयी की जयंती पर चिड़ियाघर का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर किए जाने की उम्मीद है।
चिड़ियाघर में हर वर्ष करीब 13 लाख पर्यटक आते हैं।
71 एकड़ में फैले इस चिड़ियाघर को राजधानी का जीवन और गौरव कहा जाता है। इसमें 911 जानवर, 102 प्रजातियों के पक्षी हैं। इसे 1921 में स्थापित किया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles