नतीजों के बाद मध्य‍प्रदेश के सीहोर जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन सिंह की मतगणना स्थपल पर हार्ट अटैक से मौत

 

 

सीहोर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की मतगणना स्थल पर हार्ट अटैक से मौत हो गई है उन्हें मतगणना स्थल पर गुरुवार को सुबह 10 बजे हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां पर उनकी मौत हो गई।

 

रतन सिंह ठाकुर को अटैक आया और तबियत बिगड़ती चली गई। वह मतगणना स्थल पर गिर गए थे। तबियत बिगड़ने के बाद रतन सिंह ठाकुर को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पर सिविल सर्जन डॉ. भरत आर्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि ठाकुर का निधन हो गया है।