बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. चुनाव में बीजेपी और शिवसेना सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि एनसीपी ने चुनाव में अकेले जाने का फैसला किया है. सबकी नजरें मुंबई पर टिकी हैं, जहां पिछली बार 2017 में नगर निगम चुनाव हुए थे. मुंबई में बीजेपी की नेतृत्व वाली महायुति का मुकाबला ठाकरे बंधु उद्धव और राज ठाकरे से होगा.
वैसे तो महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिका के चुनाव एक ही दिन होने जा रहा है, लेकिन सबकी नजरें 70 हजार करोड़ से ज्यादा बजट वाली बीएमसी पर टिकी है. मुंबई नगर निगम चुनाव के दौरान मराठी और गैर मराठी मराठी और मुस्लिम मेयर को लेकर जमकर विवाद हुआ था. बीएमसी में कुल 227 वार्ड्स के लिए चुनाव हैं. इसके लिए कुल 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें पुरुष 822 और महिला उम्मीदवार 878 हैं.



