आमिर खान की चर्चित फिल्म 3 इडियट्स में इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन के घर के बाहर छात्रों का पेशाब करने का सीन तो सभी ने देखा होगा. ये छात्र भी अपने डीन से खासे परेशान थे. अब ऐसा ही एक माजरा हुआ महाराष्ट्र में जहां निकाय चुनाव के बाद अब जिला परिषद के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं. लेकिन चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने से नाराज एक शख्स ने अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक के ऑफिस के बाहर नाराजगी जताते हुए पेशाब कर दिया.
मामला महाराष्ट्र के लातूर जिले का है. जिले में कल बुधवार को एक आदमी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक संजय बंसोडे के स्थानीय ऑफिस के बाहर पेशाब कर दिया क्योंकि वह अगले महीने होने वाले जिला परिषद (ZP) के चुनाव के लिए अपने पिता को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज था. उसने ऑफिस के बाहर पेशाब कर अपना विरोध जताया.



