महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट घोटाले पर गरजा विपक्ष, 1 नवंबर को होगा राज्यव्यापी आंदोलन

महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट घोटाले पर गरजा विपक्ष, 1 नवंबर को होगा राज्यव्यापी आंदोलन

महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में धांधली और चुनाव आयोग को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. विपक्ष चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच सांठगांठ का आरोप लगा रहा है. इस बीच विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग की अनियमितताओं के खिलाफ 1 नवंबर को पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है. खास बात ये है कि इस बार उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ MNS प्रमुख राज ठाकरे भी साथ नजर आएंगे.

विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग की अनियमितताओं के खिलाफ 1 नवंबर को पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है. रविवार (19 अक्टूबर) को मुंबई में शिवसेना भवन में सर्वदलीय पत्रकार परिषद में प्रमुख विपक्षी दलों- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस, मनसे और एनसीपी (शरद पवार गट) ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया.