Maharashtra: महाराष्ट्र में एक बार फिर से राजनीतिक उठापठक ! कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने को तैयार शिंदे गुट के मंत्री

Maharashtra: महाराष्ट्र में एक बार फिर से राजनीतिक उठापठक ! कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने को तैयार शिंदे गुट के मंत्री
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने रविवार यानी बीते कल नांदेड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता अशोक चव्हाण के साथ बंद कमरे में मिले जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इसके बाद से कई कयास लगाने लगे। सियासी गलियारों में इसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री अब्दुल सत्तार समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के तुरंत बाद अशोक चव्हाण से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने तकरीबन 30 मिनट तक एक कमरे में बातचीत की, जहां किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को इजाजत नहीं दी गई थी।
मीडिया से रूबरू हुए होते हुए सत्तार ने कहा कि चव्हाण और उनके दिवंगत पिता, पूर्व केंद्रीय मंत्री शंकरराव चव्हाण ने उनकी राजनीतिक यात्रा में उनका मार्गदर्शन किया था। सत्तार ने कहा कि उनके (चव्हाणों) वजह से वह सियासत में मौजूदा ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके। चव्हाण को मराठवाड़ा और पूरे महाराष्ट्र के बारे में अच्छी जानकारी और समझ है। वह किसानों के मसलों से भी अच्छी तरह रूबरू हैं। उनका आशीर्वाद लेने के अतिरिक्त मैं कृषि मंत्री के रूप में अपना पोर्टफोलियो संभालने के लिए उनका सहयोग मांगूंगा।
Previous articleनोएडा की सोसाइटी में गार्ड से बदसलूकी करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया
Next articleGujarat election: केजरीवाल और सिसोदिया का CBI जांच के बीच गुजरात का महत्वपूर्ण दौरा