महाराष्ट्र की सियासत में वो देखने को मिला है जिसको लेकर कोई सोच भी नहीं सकता. यहां पर दो धुर विरोधी पार्टियां साथ आई हैं. ऐसा हुआ है अंबरनाथ नगर परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर. जी हां, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना को दूर रखने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस के साथ-साथ अजित पवार का भी हाथ पकड़ा.
बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस अप्रत्याशित गठबंधन ने महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले सत्ताधारी महायुति गठबंधन के अंदर की दरारों को भी उजागर कर दिया है. 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशनों में से महायुति के सहयोगी 24 कॉर्पोरेशनों में एकसाथ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. हालांकि, बीजेपी और शिवसेना मुंबई, ठाणे और कोल्हापुर में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं.


