महाराष्ट्र सरकार आज पेश करेगी ‘जनसुरक्षा विधेयक’, इस कानून में क्या होगा खास, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानिए

महाराष्ट्र सरकार आज पेश करेगी ‘जनसुरक्षा विधेयक’, इस कानून में क्या होगा खास, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानिए

महाराष्ट्र सरकार आज विधानसभा में जनसुरक्षा विधेयक पेश करने वाली है। जनसुरक्षा विधेयक पर चर्चा करने के लिए दोनों सदनों के सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति के अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले विधानसभा में आज इस समिति की रिपोर्ट साझा करेंगे। आपको बता दें कि महाविकास अघाड़ी विशेष जनसुरक्षा कानून का विरोध कर रही है। आइए जानते हैं कि ये कानून क्या है और इसमें क्या कुछ खास होने वाला है।