Mahavatar Narsimha Beat Ajay Devgn And Saiyaara: 2025 में अबतक कई फिल्में आ चुकी हैं. पर जुलाई महीने में आईं दो फिल्मों ने सबसे ज्यादा सबका ध्यान खींचा. एक तरफ ‘सैयारा’ का जादू चल पड़ा, तो दूसरी ओर Mahavatar Narsimha अब भी तारीफें बटोर रही हैं. यह एक एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म है. जिसका एनिमेशन खूब पसंद किया जा रहा है. 4 करोड़ में बनी फिल्म सिर्फ 9 दिनों में ही कई गुना ज्यादा पैसे छाप चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदी में इस फिल्म का जलवा ऐसे ही देखने को नहीं मिला. इसके पीछे रवीना टंडन के पति का हाथ है.
जल्द ही यह साउथ फिल्म भारत से 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. 9 दिनों में 67.95 करोड़ कमा लिए हैं. दूसरे शनिवार भी फिल्म ने अच्छी कमाई की. हालांकि, नॉर्थ इंडिया में फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम से ज्यादा हिंदी में कारोबार कर रही है. लेकिन इसका जितना क्रेडिट फिल्म को जाता है, उतना ही रवीना टंडन के पति को. जो हैं अनिल थडानी.