महिंद्रा एंड महिंद्रा कई नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है, जिनमें कई सेगमेंट के लिए ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) और इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं. स्वदेशी ऑटोमोबाइल कंपनी का टारगेट मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में भी अपनी पैठ बनाना है, जिस पर फिलहाल हुंडई क्रेटा का दबदबा है. हालांकि महिंद्रा ने अभी तक इस प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि ये कंपनी के नए मॉड्यूलर NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई XUV ब्रांडेड SUV होगी. ये आर्किटेक्चर ICE (इंटरनल कंबशन इंजन), हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है.
स्कॉर्पियो की लाइनअप
महिंद्रा की नई क्रेटा प्रतिद्वंदी एसयूवी, विजन एस कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन हो सकती है या काफी हद तक उसी पर बेस्ड हो सकती है, जिसे इस साल स्वतंत्रता दिवस पर पेश किया गया था. रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि प्रोडक्शन के लिए तैयार महिंद्रा विजन एस स्कॉर्पियो की लाइनअप में शामिल हो सकती है.



