Mainpuri by-election : मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव ने किया नॉमिनेशन, अखिलेश यादव समेत कई नेता रहे मौजूद

Mainpuri by-election : मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव ने भरा पर्चा, अखिलेश यादव समेत कई नेता रहे मौजूद

Mainpuri by-election: मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से पूर्व सांसद डिंपल यादव को रण में उतारा है। डिंपल यादव सोमवार यानी आज दोपहर लगभग  1.30 बजे अपने पति व सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अपना नॉमिनेशन भरीं। 

पर्चा दाखिला के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये नेताजी की स्मृति का चुनाव है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी विजय  होगी। वहीं चाचा शिवपाल सिंह यादव और उनके पुत्र आदित्य यादव ने साथ न आने के प्रश्न पर अखिलेश यादव ने कहा कि  नॉमिनेशन सादगी से करने आए थे। हम सब साथ हैं।

गौरतलब है कि उनके साथ शिवपाल सिंह या आदित्य यादव दिखाई नही दिए, जबकि पूर्व में प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा  आदित्य यादव के साथ आने का दावा किया गया था। मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने उनकी पुत्रवधू और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को कैंडिडेट घोषित किया है।