Mainpuri Bypoll Election: सपा ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद डिंपल यादव के नाम का किया ऐलान

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा ने कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार  बनाया गया है। सपा ने गुरुवार यानी 10 नवंबर उनके नाम पर मोहर लगाई। गौरतलब है  कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहांत के पश्चात मैनपुरी लोकसभा  सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 

सपा ने मैनपुरी से कैंडिडेट के तौर पर पूर्व सांसद डिंपल यादव के अतिरिक्त तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव के नाम पर मंथन कर रही थी, परंतु गुरुवार को डिंपल यादव के नाम का ऐलान किया गया। डिंपल इससे पूर्व कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीत चुकीं हैं। फिरोजाबाद से भी इलेक्शन लड़ी थी, लेकिन सफलता हाथ नही लगी थी। डिंपल यादव के इलेक्शन का संचालन खुद पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles