एमपी के रीवा में बड़ी दुर्घटना,हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस और ट्राली में जोरदार टक्कर, 15 की मृत्यु,कई गंभीर

एमपी के रीवा में बड़ी दुर्घटना,हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस और ट्राली में जोरदार टक्कर, 15 की मृत्यु,कई गंभीर

rewa accident news today: एमपी के रीवा के जिले में  राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। इसमें 15 लोगों ने दम तोड़ा और 40 लोग जख्मी  हुए हैं। आसपास के लोगों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। 12 लोगों की मौके पर जबकि दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर तथा एक व्यक्ति की मृत्यु संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में हुई है। आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रीवा जनपद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 831 970 6674 और 70491 22399 जारी किया गया है, जिनमें फोन कर हादसे से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार यानी बीते कल पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी  देर रात लगभग 11.30 बजे बस और ट्राले में जोरदार टक्कर हो गई । शुरुवाती  जानकारी में पता चला है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे पीछे चल रही बस सीधे ट्रॉले में टकरा गई। बस में सभी मजदूर सवार थे, जो दिवाली का पर्व  मनाने अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना में लगभग 40 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। वहीं, 15 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के पश्चात कुछ लोग कैबिन में फंस गए थे, जिनको काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।

रीवा जिले के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि 15 लोगों की जान गई है। सभी लोग यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। रीवा के सुहागी पहाड़ी के निकट दुर्घटना घटी है। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इलाके के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि जख्मी  यात्रियों को इलाज कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मध्य प्रदेश के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

Previous articleInterpol General Assembly: टेररिज्म सबसे बड़ा क्राइम, इंटरपोल आगामी 50 वर्ष के लिए बनाए रणनीति- केंद्रीय गृहमंत्री
Next articleMeghalaya: इंडियन एयरफोर्स और आर्मी ने की कंबाइंड एक्सासाइज,विश्व को कराया अपनी ताकत से परिचित