मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुई बड़ी दुर्घटना, पूर्व एमएलए विनायक मेटे की मृत्यु ; बेटे की स्थिति नाजुक

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुई बड़ी दुर्घटना, पूर्व एमएलए विनायक मेटे की मृत्यु ; बेटे की स्थिति नाजुक
मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर आज तड़के हुई एक बड़ी दुर्घटना में महाराष्ट्र के रायगढ़ से पूर्व MLC विनायक मेटे की मौत हो गई है. क्षतिग्रस्त कार की स्थिति को देखकर दुर्घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है. मिली  जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना पनवेल के निकट हुई है. अफरा तफरी में विनायक मेटे को नवी मुंबई के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया .

मुंबई जाते समय हुआ हादसा 

अफसरों ने बताया कि मेटे पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति और उनका ड्राइवर सवार था। अधिकारी ने आगे कहा कि मडप सुरंग के निकट जब उनकी गाड़ी  पहुंची तो सामने से आ रही एक कर ने टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में सभी को गंभीर चोटें आईं। इसके पश्चात सभी को नवी मुंबई के कामोठे के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां मेटे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जनपद के रहने वाले पूर्व MLC मराठा आरक्षण के समर्थक थे। वह एक मीटिंग में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे।