Makar Sakranti: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई खिचड़ी, प्रदेश की जनता को दी बधाई

Makar Sakranti: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई खिचड़ी, प्रदेश की जनता को दी बधाई

Makar Sakranti: पूरे भारत में आज के दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है. आज मकर संक्रांति के त्योहार पर ब्रह्म मुहूर्त में गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खिचड़ी चढ़ाई. इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिचड़ी चढ़ाने के बाद दूर – दूर से लाखों की तादाद में मंदिर पहुंचे भक्तों ने बाबा गोरखनाथ को अपनी खिचड़ी चढ़ाई. मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर में लगने वाला खिचड़ी मेला पूरे भारत है. सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर खिचड़ी चढ़ाने की यह धार्मिक परंपरा पूरी तरह लोक को समर्पित है. बताया जाता है कि गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी के रूप में चढ़ाए जाने वाला अनाज साल भर जरूरतमंदों में भांटा जाता है.

खिचड़ी के पावन त्योहार पर गोरक्षपीठाधीश्वर नाथ पंथ की विशिष्ट परंपरानुसार शिवावतारी गुरु गोरखनाथ को प्रत्येक वर्ष खिचड़ी चढ़ाई जाती है. इस दिन गोरखपुर में स्थित बाबा गोरखनाथ के मंदिर में न केवल देश के कोने-कोने से लोग खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, बल्कि पड़ोसी मुल्कों नेपाल से भी अच्छी खासी संख्या में भक्त शिवावतारी बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने गोरखपुर आते हैं.