TMC उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, ममता बनर्जी ने 41% महिलाओं को दिया टिकट

सीएम ममता बैनर्जी

कोलकाता: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को आम चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि इस बार पार्टी ने 41% महिलाओ को टिकट दिया है.

तृणमूल के इस बार के उम्मीदवारों में कई पुराने सांसद शामिल नहीं हैं. इनमें प्रोफेसर सुगत बोस हैं जिन्हें अपने हार्वड यूनिवर्सिटी से चुनाव लड़ने की मंजूरी नहीं मिली है. इसलिए वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे. पूर्व अभिनेत्री संध्या राय भी इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं. इसके अलावा उमा सोरेन, इदरीस अली और सुब्रत बक्शी भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

उम्मीदवारों की सूची-

1. कूचबिहार – परेश चंद अधिकारी
2. अलीपुरदुआर – दशरथ तिरके
3. जलपाइगुड़ी – विजय चंद्र बर्मन
4. दार्जिलिंग – अमर सिंह राई
5. रायगंज – कन्हैया लाल अग्रवाल
6. बालुरघाट – अर्पिता घोष
7. मालदा उत्तर – मौसम नूर
8. मालदा दक्षिण – मोआज्जिम हुसैन
9. जंगीपुर – खलीउल रहमान
10. मुर्शिदाबाद – अबू ताहेर
11. बहरमपुर – अपूर्व सरकार
12. कृष्णनगर – महुआ मैत्र
13. रानाघाट – रूपाली विश्वास
14. बर्दवान पूर्व – सुनील कुमार मंडल
15. बर्दवान दुर्गापुर – मुमताज संघमित्रा
16. आसनसोल – मुनमुन सेन
17. बोलपुर – असित माल
18. वीरभूम – शताब्दी राय
19. बनगांव – ममताबाला ठाकुर
20. बैरकपुर – दिनेश त्रिवेदी
21. हावड़ा – प्रसून बनर्जी
22. उलबेड़िया – साजदा अहमद
23. श्रीरामपुर – कल्याण बंद्योपाध्याय
24. हुगली – डॉ रत्ना दे नाग
25. आरामबाग – अपरूपा पोद्दार
26. तमलुक – दिव्येंदू अधिकारी
27. कांथी – शिशिर अधिकारी
28. घाटाल – दीपक अधिकारी
29. झाड़ग्राम – बीर बाहा सोरेन
30. मेदिनीपुर – डॉ मानस भुइंया
31. पुरुलिया – डॉ मृगांक महतो
32. बांकुड़ा – सुब्रत मुखर्जी
33. विष्णुपुर – श्यामल सरकार
34. दमदम – सौगत राय
35. बारासात – काकली घोष दस्तिदार
36. बशिरहाट – नुसरत जहां
37. जयनगर – प्रतिमा मंडल
38. मथुरापुर – सीएम जटुआ
39. डायमंड हार्बर – अभिषेक बनर्जी
40. यादवपुर – मिमी चक्रवर्ती
41. उत्तर कोलकाता – सुदीप बंद्योपाध्याय
42. दक्षिण कोलकाता – माला राय

Previous articleमायावती का ऐलान- देश में कहीं नही होगा BSP और कांग्रेस का गठबंधन
Next articleगुरुग्राम: आतंकी हाफिज सईद से जुड़ा एक करोड़ का बंगला ED ने किया जब्त