ममता, नायडू बोले- मोदी के खिलाफ महागठबंधन का कोई एक चेहरा नहीं

mamta banerjee and chandrababu naidu

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने आज महागठबंधन के भविष्य पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि हर कोई जो महागठबंधन के साथ आएगा वो महागठबंधन का चेहरा होगा.

आंध्र के मुख्यमंत्री नायडू ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया कि सीनीयर नेता होने के साथ हमारी कुछ जिम्मेदारीयां भी है. हमे देश और लोकतंत्र को बचाना है. बीते कुछ दिनों से आपने देखा कि सभी संस्थाओं पर हमले हो रहे है. देश का लोकतंत्र खतरे में है.

ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला, ममता ने कहा हम सभी को साथ आने की जरूरत है ताकि देश को बीजेपी से बचाया जा सके.