मेनका गांधी के संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर (SGACC) पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है. एडिशनल सेशंस जज सुरभि शर्मा वत्स ने यह जुर्माना तब लगाया जब मामले के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (IO) ने कोर्ट को बताया कि एनिमल केयर सेंटर ने जब्त किए गए 10 कुत्तों में से सिर्फ आठ को ही छोड़ा है.
कोर्ट ने गुरुवार को संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर (SGACC) पर जांच के दौरान जब्त किए गए सभी 10 कुत्तों को छोड़ने के अपने आदेश का पालन न करने पर 5 हजा का जुर्माना लगाया. इससे पहले 13 जनवरी को कोर्ट ने SGACC को जब्त किए गए कुत्तों की कस्टडी सौंपने का आदेश दिया था और कहा था कि एनिमल शेल्टर का व्यवहार साफ तौर पर आदेश न मानना, घोर लापरवाही और जानबूझकर गलतबयानी करना दिखाता है.
पूडल और माल्टीज़ नस्ल के कुत्तों को नहीं किया था आजाद



