मनीषा कोइराला ने लिखी अपनी पहली किताब, शेयर किया फोटो

मुंबई: अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने ‘द बुक ऑफ अनटोल्ड स्टोरीज’ नामक अपनी पहली किताब लिखी है. मनीषा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी किताब का पहला लुक शेयर किया था.

मनीषा ने लिखा, “धन्यवाद पेंगुइन इंडिया, गुर्विन चड्ढा जिन्होंने मुझे कहानी कहने के लिए प्रोत्साहित किया ‘..अनटोल्डा स्टोरीज’. मेरी पहली किताब और मुझे उम्मीद है कि बहुत सारे लोग इस पसंद करेंगे.” उन्हें 2012 में कैंसर हुआ था और वह अपनी किताब में इसी बीमारी से लड़ने के अपने अनुभवों को लिख रही हैं.

पर्दे पर मनीषा कोइराला आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में दिखी थीं, जो अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है. फिल्म संजू में मनीषा के किरदार को काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया.