Manmohan Singh Birthday: 90 वर्ष के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह,नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

Manmohan Singh Birthday: 90 वर्ष के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह,नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को उनके 90वें अवतरण दिवस पर शुभकामनाएं भेजी है और उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।

 

वहीं कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक, डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे के लिए प्रार्थना करता हूं।