Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मन की बात , नए साल के पहले एपिसोड में ‘न्यू इंडिया’ पर रहेगा फोकस

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मन की बात , नए साल के पहले एपिसोड में ‘न्यू इंडिया’ पर रहेगा फोकस

देश के पीएम नरेन्द्र मोदी आज देश के लोगों के साथ अपने मन की बात  कार्यक्रम में संवाद करेंगे। वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री मोदी पहली बार देशवासियों को इस कार्यक्रम के तहत संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी आज न्यू इंडिया में हो रहे परिवर्तनों और देश के विकास को लेकर कई कहानियां देश के साथ साझा कर सकते हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका पर भी अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश को अपने विचार साझा करने वाले इस रेडियो प्रोग्राम (Mann Ki Baat 2023) का यह 97वां एपिसोड होगा।

मालूम हो कि नरेंद्र मोदी अपने Mann Ki Baat प्रोग्राम से देशवासियों को कई प्रेरणादायक कहानियों से रूबरू कराते हैं। पीएम मोदी ने अपने पिछले एपिसोड में साहिबजादों के साहस की कहानी सुनाई थी। मोदी ने बताया था कि कैसे साहिबजादों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था ताकि वो अपना धर्म त्याग दें, लेकिन वे  अपनी आस्था पर अडिग रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में अपने आखिरी मन की बात एपिसोड में देश की साल भर की उपलब्धियों को गिनवाया था। मोदी ने इसी के साथ पर्यावरण को लेकर भी देशवासियों को उचित कदम उठाने को कहा था।

Previous articleराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज करेंगी Amrit Udyan का उद्घाटन, 31 जनवरी से आम लोग उठाया सकेंगे इसका लुफ्त
Next articleBJD leader Naba Das shot: ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर नबा दास पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट