प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ही अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं कई गर्भवती महिलायें, डॉक्टर्स परेशान

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ही अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं कई गर्भवती महिलायें, डॉक्टर्स परेशान

कहते हैं राम से बड़ा राम का नाम होता है… राम नाम को अपने जीवन में यादगार बनाने के लिए एक तरफ जहां अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है तो वही 22 जनवरी को होने वाले राम उत्सव पर गर्भवती महिलाएं भी चाहती है कि मेरे घर भी इस दिन राम आए।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिन है। वही पूरे देश में अपने अपने हिसाब से राम भक्त भी तैयारियां कर रहे हैं। इंदौर में गर्भवती महिलाएं डिलीवरी की तारीख को लेकर महिला चिकित्सकों से परामर्श लेने पहुंच रही है। इंदौर के सीनियर प्रोफेसर एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग अध्यक्ष डॉ सुमित्रा यादव की मानें तो कई गर्भवती महिलाएं उनके पास 22 जनवरी को डिलीवरी करवाने के लिए परामर्श लेने पहुंच रही है।

अधिकांश गर्भवती महिलाएं रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने बच्चों को जन्म देना चाहती है। इन गर्भवती महिलाओं का मानना है कि अयोध्या में जब राम आ रहे हैं तो मेरे घर भी क्यों ना राम आए। इस दिन श्री राम भगवान का आगमन हो, जहां महिलाओं के मुताबिक व अपने आने वाले बच्चे का नाम भी भगवान श्री राम के नाम पर ही रखने की इच्छा जाहिर की है।

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर सीमा द्विवेदी के अनुसार, अभी तक करीब 13 से 14 महिलाएं ऐसा अनुरोध कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि जिन गर्भवती महिलाओं की डेट जनवरी महीने में है और 22 जनवरी के आसपास की डेट है, वो चाहती हैं कि उनकी डिलीवरी 22 को ही कराई जाए. इसके साथ ही राजस्थान के जयपुर में भी महिलाओं ने इसी तरह की अनोखी इच्छा जाहिर की है.

जयपुर की भी कई गर्भवती महिलायें चाहती है कि उनके बच्चे का जन्म भी 22 जनवरी को हो. उनका मानना है कि इससे उनके घर में राम-सीता का आगमन होगा. जयपुर की वरिष्ठ महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि गर्ग का कहना है कि जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की तारीफ 20 से 25 जनवरी के बीच है, उन महिलाओं की यहां सबसे ज्यादा भीड़ है.

एक ओर जहां कई राज्यों में महिलाओं में 22 जनवरी को ही डिलीवरी कराने की होड़ मची है, तो वहीं दूसरी ओर इस बारें में डॉक्टरों की राय अलग है. डॉक्टरों का कहना है कि जिनकी डिलीवरी सिजेरियन होने वाली है और उनकी डेट 22 जनवरी के आस-पास है, उनके केस में ऐसा किया भी जा सकता है लेकिन हैरानी की बात ये हैं कि जीन महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी होनी है, वो भी इसी दिन सी सेक्शन से अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं. डॉक्टर्स के अनुसार, ऐसा करना बच्चे और माँ दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है.